Tibet Flood Update: नेपाल के साथ तिब्बत में भी बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, 500 से ज्यादा लोग लापता
Tibet Flood Update: नेपाल सीमा के पास तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 16 हो गई।
Tibet Flood Update | Photo Credit: IBC24
- तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 16 हो गई।
- बाढ़ के बाद से 49 भारतीय समेत 546 लोग अब भी लापता हैं।
- भीषण बाढ़ 26 अगस्त को ग्यीरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन बंदरगाह पर आई थी।
Tibet Flood Update: नई दिल्ली: नेपाल सीमा के पास तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 16 हो गई, जबकि 49 भारतीय समेत 546 लोग अब भी लापता हैं। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भीषण बाढ़ 26 अगस्त को ग्यीरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन बंदरगाह पर आई थी, जहां तिब्बत में प्रवेश करने या वहां से बाहर निकलने के लिए दोनों ओर सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे थे।
बाढ़ में मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
तिब्बत के ग्यीरोंग काउंटी में राहत और बचाव अभियान संचालित कर रहे चीनी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस विनाशकारी आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। नेपाल में इस आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है, जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय हैं। (Tibet Flood Update) लापता लोगों में नेपाल के 104, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं।
कई देशों के लोग है लापता
Tibet Flood Update: सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, जर्मनी, रूस और आयरलैंड के नागरिक भी लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने लापता लोगों के देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को इसकी सूचना दे दी है। शिन्हुआ ने बताया कि कई दौर की तलाश, घटनास्थल के निरीक्षण और बंदरगाह पर लोगों की जांच के बाद ग्यीरोंग काउंटी में अब कोई विदेशी पर्यटक फंसा हुआ नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vikrant Bhuria wrote a letter to Mohan Yadav: 26 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया ने सीएम को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, रखीं ये 3 बड़ी मांगें
- ESDS Software Solution IPO: पहले दिन ही डबल हुआ सब्सक्रिप्शन, 372 रुपये पहुंचा GMP! IPO में दांव लगाने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, जानें पूरा अपडेट
- Subhadra Yojana: महिलाओं के खाते में पहुंची सुभद्रा योजना की किस्त! कहीं आपका पैसा अटक तो नहीं गया? ऐसे तुरंत करें चेक

Facebook


