चेन्नई ओपन : युगल फाइनल में पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय जोड़ी का सामना शशिकुमार-क्लार्क से

चेन्नई ओपन : युगल फाइनल में पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय जोड़ी का सामना शशिकुमार-क्लार्क से

चेन्नई ओपन : युगल फाइनल में पूनाचा-इसारो की शीर्ष वरीय जोड़ी का सामना शशिकुमार-क्लार्क से
Modified Date: February 13, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: February 13, 2026 9:32 pm IST

चेन्नई, 13 फरवरी (भाषा) निकी पूनाचा और प्रूच्या इसारो की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के युगल फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना मुकुंद शशिकुमार और जे क्लार्क की गैर वरीय जोड़ी से होगा।

पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम पदार्पण के बाद पूनाचा-इसारो की जोड़ी ने प्रज्वल देव और नितिन कुमार सिन्हा की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराया।

दूसरे युगल सेमीफाइनल में शशिकुमार-क्लार्क की जोड़ी ने फेलिक्स गिल और एलेस्टेयर ग्रे पर 7-6, 4-6, 13-11 से रोमांचक जीत हासिल की।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में