बेंगलुरु की जमशेदपुर पर 1-0 की जीत के दौरान छेत्री आईएसएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

बेंगलुरु की जमशेदपुर पर 1-0 की जीत के दौरान छेत्री आईएसएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

बेंगलुरु की जमशेदपुर पर 1-0 की जीत के दौरान छेत्री आईएसएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
Modified Date: May 9, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: May 9, 2026 11:49 pm IST

जमशेदपुर, नौ मई (भाषा) जमशेदपुर एफसी के खिलाफ शनिवार को यहां बेंगलुरु एफसी की 1-0 की जीत के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

जमशेदपुर एफसी ने मैच के बड़े हिस्से में दबदबा बनाए रखा, लेकिन पहले हाफ में बेंगलुरु एफसी के रयान विलियम्स द्वारा 38वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ।

बेंगलुरु एफसी ने 41 वर्षीय छेत्री को शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया था, लेकिन वह 85वें मिनट में नामग्याल भूटिया की जगह मैदान पर आए और 195 मैचों के साथ आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। दिग्गज स्ट्राइकर ने 2025 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है।

इस जीत के साथ बेंगलुरु एफसी 12 मैचों में 20 अंकों के साथ आईएसएल तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि जमशेदपुर एफसी 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट शीर्ष दो टीमों के साथ बराबरी पर हैं।

भाषा

आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में