BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ICC Champions Trophy IND Vs NZ Final: ’25 साल का बदला जरूर लेगी टीम इंडिया..’ भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात

CM Dr. Mohan Yadav on IND Vs NZ Final : भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान भी सामने आया है।

State Level Nishad Raj Conference | Image source: MP DPR

State Level Nishad Raj Conference | Image source: MP DPR

Shyam Dwivedi
Published: 09 Mar 2025 | 10:48 amModified: 09 Mar 2025 | 10:48 am
HIGHLIGHTS
  1. आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा।
  2. भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान भी सामने आया है।
  3. मोहन यादव ने कहा, जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है। वह 25 साल का बदला जरूर लेगी।

CM Dr. Mohan Yadav on IND Vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड ने भी दमदार खेल दिखाकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। वहीं टीम इंडिया की जीत के लिए देश भर में दुआओं प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

read more: MP Budget Session 2025: कल से एमपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र का शुभारंभ, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस 

CM Dr. Mohan Yadav on IND Vs NZ Final : भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान भी सामने आया है। भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले पर मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने कहा, "यह हम सभी के लिए बहुत खास दिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है। वह 25 साल का बदला जरूर लेगी। जिस तरह से खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, वे अपने खेल के जरिए भारत को गौरवान्वित करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का इतिहास

यह पहला मौका नहीं होगा जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगे। साल 2000 में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी। अब 2025 में भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा।

Read More :  Ind vs NZ dream11 prediction today: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच की ड्रीम11 भविष्यवाणी, Fantasy Team बनाने से पहले, जरूर पढ़ें खास टिप्स

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच आमतौर पर धीमी होती है और बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होती है। पूरे टूर्नामेंट में यहां बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है भारत ने इस मैदान पर 10 मैच खेले हैं, जिसमें 9 में जीत दर्ज की और 1 टाई हुआ। न्यूजीलैंड ने दुबई में 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में हार और 1 का कोई नतीजा नहीं निकला। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी, काइल जैमीसन।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Dr. Mohan Yadav's statement on India-New Zealand final match, said this about the players

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm