कनाडा को शूटआउट में हराकर अमेरिका कोनकाकैफ गोल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

कनाडा को शूटआउट में हराकर अमेरिका कोनकाकैफ गोल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

कनाडा को शूटआउट में हराकर अमेरिका कोनकाकैफ गोल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा
Modified Date: July 10, 2023 / 02:20 pm IST
Published Date: July 10, 2023 2:20 pm IST

सिनसिनाटी, 10 जुलाई (एपी) मैट टर्नर ने कनाडा के खिलाफ दो पेनल्टी किक रोक कर अमेरिका को कोनकाकैफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई संघ का फुटबॉल परिसंघ) गोल्ड कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

नियमित समय में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। अतिरिक्त समय के खेल के बाद यह 2-2 की बराबरी पर था। मुकाबला शूटआउट में खिंचने के बाद अमेरिका ने कनाडा को 3-2 से हरा दिया।

सेमीफाइनल में अमेरिका के सामने पनामा की चुनौती होगी।

पनामा ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में कतर को 4-0 से रौंदा।

दूसरे सेमीफाइनल में जमैका और मैक्सिको आमने-सामने होंगे।

जमैका ने अंतिम आठ मुकाबले में ग्वाटेमाला को 1-0, जबकि मैक्सिको ने कोस्टा रिका को 2-0 से शिकस्त दी।

एपी आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में