दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए कोनोली उपलब्ध
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए कोनोली उपलब्ध
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कोनोली (22 वर्ष) अपनी पीठ के स्कैन के लिए कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी गेंदबाजी फिटनेस पर नजर रख रहा था।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पंजाब किंग्स के कोच बहुतुले ने कहा, ‘‘हां, वह पूरी तरह से उपलब्ध हैं। वह बस वहां गया और वापस आ गया। वह तैयार हैं और खेलने के लिए उत्सुक हैं। ’’
कोनोली ने अपने पहले आईपीएल सत्र में पंजाब को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 163.97 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 72 और 87 रन की पारियां शामिल हैं।
हालांकि इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में अभी तक गेंदबाजी नहीं की है।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


