MBBS Intern Doctors Protest: इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज से भड़का गुस्सा, नाराज प्रदर्शनकारियों ने खोला मोर्चा, दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग
MBBS Intern Doctors Protest: इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज से भड़का गुस्सा, नाराज प्रदर्शनकारियों ने खोला मोर्चा, दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग
MBBS Intern Doctors Protest | Photo Credit: IBC24
- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज
- पुलिस कार्रवाई से नाराजगी
- सीएम को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इंदौर: MBBS Intern Doctors Protest स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन आज भी जारी है। लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के बाद आंदोलन और तेज हो गया है। (Madhya Pradesh Doctors Protest) नाराज इंटर्न डॉक्टर्स और एसोसिएशन ऑफ़ मेडिकल ऑफ़िसर्स मेडिकल एजुकेशन ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। (MBBS Internship Stipend)
इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों पर कायम
MBBS Intern Doctors Protest इंटर्न डॉक्टर्स का कहना है कि पिछले दो महीने से वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज प्रदर्शनकारी छात्र सीएम हाउस का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया (Lathi Charge on Doctors) और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इंटर्न डॉक्टर्स ने मांग की है कि लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का आदेश देने वाले अधिकारियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार से पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की गई है।
क्या है मांग
आपको बता दें कि स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने सोमवार को हमीदिया अस्पताल से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि विभाग ने एक महीने में लिखित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुआ।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: देश की राजधानी में मौत की ‘इमारत’! हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत, आखिर कब तक हादसों के बाद सब कुछ ठीक करने का दावा करता रहेगा सिस्टम?
- Contract Employees Salary Increase: बढ़ गई संविदा कर्मियों की सैलरी.. इन टीचर्स के मानदेय में भी बड़ा इजाफा, भाजपा सरकार की नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात
- शह मात The Big Debate: ‘शहीद’ वाला प्रोपेगेंडा.. दिमागी नक्सली या सियासी एजेंडा! वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ में नया वबाल, माओवादियों को शहीद बताने वाला आखिर कौन?

Facebook


