Rahul Gandhi Raebareli Visit: आज से दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, कई प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे संवाद, “दिशा” की बैठक में होंगे शामिल
Rahul Gandhi Raebareli Visit/Image Credit: File
- राहुल गांधी आज से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
- राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तैयारियां की हैं।
- राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे।
Rahul Gandhi Raebareli Visit: रायबरेली: रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तैयारियां की हैं। दौरे के दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करने के साथ विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी संवाद करेंगे।
दोपहर में रायबरेली पहुंचेंगे राहुल
राहुल गांधी मंगलवार यानी 8 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रायबरेली पहुंचेंगे। उनके स्वागत का पहला कार्यक्रम शिवगढ़ ब्लॉक के सब्जी मंडी गुमावा बॉर्डर पर होगा। इसके बाद यूको बैंक शाखा हलोर, महराजगंज तिराहा पुलिस चौकी, हरदासपुर चौराहा और सारस होटल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। (Rahul Gandhi Raebareli Visit)
सर्राफा व्यवसायी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे सांसद
Rahul Gandhi Raebareli Visit: रायबरेली पहुंचने के बाद राहुल गांधी प्रभु टाउन में सर्राफा व्यवसायी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भुएमऊ स्थित सांसद आवास पर नव निर्वाचित सेंट्रल बार एसोसिएशन, चिकित्सक-कैमिस्ट एसोसिएशन और खिलाड़ियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। राहुल गांधी रात्रि विश्राम भी सांसद आवास भुएमऊ में करेंगे।
बुधवार को राहुल गांधी का कार्यक्रम
वहीं, बुधवार 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक राहुल गांधी सांसद आवास पर आमजन और विभिन्न डेलीगेशन से मुलाकात करेंगे। (Rahul Gandhi Raebareli Visit) इसके बाद सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राहुल गांधी “दिशा” की बैठक में शामिल होंगे।
Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी के दौरे को लेकर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Police Department Promotion List: पुलिस विभाग ने त्योहारों से पहले दी बड़ी सौगात, सैकड़ों अधिकारियों-कर्मचारियों का पदोन्नति आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
- CG Job Vacancy 2026: 8वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 354 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन-कौन से पद हैं खाली
- Maulana Tauqeer Raza Bail Plea Rejected: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को लगा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, बताई ये बड़ी वजह

Facebook


