गत विजेता रुबलेव ने दुबई चैम्पियनशिप में जीत से किया अपना अभियान शुरू

गत विजेता रुबलेव ने दुबई चैम्पियनशिप में जीत से किया अपना अभियान शुरू

गत विजेता रुबलेव ने दुबई चैम्पियनशिप में जीत से किया अपना अभियान शुरू
Modified Date: February 28, 2023 / 06:24 pm IST
Published Date: February 28, 2023 6:24 pm IST

दुबई, 28 फरवरी (एपी) आंद्रे रुबलेव ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में अपने खिताब के बचाव का अभियान फिलिप क्राजिनोविक को 7-5, 6-2 से हराकर शुरू किया।

क्राजिनोविक सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे थे और उन्होंने 5-2 की बढ़त के साथ मैच में शानदार शुरुआत की थी। दूसरी वरीयता प्राप्त रुबलेव ने अगले 13 गेम में से 11 में जीत दर्ज कर उनके जन्मदिन के जश्न को फीका कर दिया।

रुबलेव का अगला मुकाबला एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना होगा। फोकिना ने ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी को सीधे सेटों में हराया। जाजिरी का यह आखिरी पेशवर मुकाबला था।

अन्य मैचों में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जिरी लेहेका को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

एपी आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में