दिल्ली प्रीमियर लीग: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हराया

दिल्ली प्रीमियर लीग: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हराया

दिल्ली प्रीमियर लीग: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हराया
Modified Date: August 23, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: August 23, 2026 12:58 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग के बड़े स्कोर वाले मुकाबले में दबाव के क्षणों में धैर्य बनाए रखते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शीर्ष और मध्यक्रम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आठ विकेट पर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने वेस्ट दिल्ली लायंस को आठ विकेट पर 211 रन पर रोक दिया।

किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ जून ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 17 गेंद पर 33 रन बनाए। इसके बाद समर्थ सेठ ने 14 गेंद में 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली। अंतिम ओवरों में मनी ग्रेवाल ने सिर्फ 16 गेंद पर 42 रन की तूफानी पारी खेलकर सेंट्रल दिल्ली किंग्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

वेस्ट दिल्ली की ओर से मनन भारद्वाज ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

वेस्ट दिल्ली लायंस ने तेज शुरुआत की और 4.5 ओवर में दो विकेट पर 71 रन बना लिए। इसके बाद आर्यवीर सहवाग के आउट होने से लायंस को बड़ा झटका लगा।

कृष यादव और अंकित कुमार ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की अहम साझेदारी की लेकिन तेजस बरोका ने कृष्ण यादव को 26 गेंद पर 46 रन के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। अंकित भी 30 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए जिससे वेस्ट दिल्ली लायंस की हार तय हो गई।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में