पेगुला और गॉफ के बीच सिनसिनाटी ओपन का महिला फाइनल, 56 साल बाद दो अमेरिकी खिलाड़ियों की भिड़ंत

पेगुला और गॉफ के बीच सिनसिनाटी ओपन का महिला फाइनल, 56 साल बाद दो अमेरिकी खिलाड़ियों की भिड़ंत

पेगुला और गॉफ के बीच सिनसिनाटी ओपन का महिला फाइनल, 56 साल बाद दो अमेरिकी खिलाड़ियों की भिड़ंत
Modified Date: August 23, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: August 23, 2026 10:19 am IST

मेसन (अमेरिका), 23 अगस्त (एपी) जेसिका पेगुला ने मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को और कोको गॉफ ने सारा बेलेक को हराकर सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई और 56 साल बाद इस टूर्नामेंट के महिला फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।

पेगुला ने तीसरे सेट में एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्वियातेक को 7-5, 4-6, 6-4 से हराया। यह इस साल टूर पर उनकी 45वीं जीत है जो सर्वाधिक है। यह पेगुला की टूर स्तर पर 300वीं जीत भी थी। उन्होंने स्वियातेक के लगातार 10 मैच से चले आ रहे जीत के क्रम को भी तोड़ दिया।

सिनसिनाटी में पेगुला का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 में रहा था जब उन्हें फाइनल में एरिना सबालेंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ष 2023 की चैंपियन गॉफ ने बेलेक को 6-4, 6-1 से हराया। चेक गणराज्य की 20 वर्षीय खिलाड़ी बेलेक ने सेमीफाइनल तक के सफर में शीर्ष वरीय सबालेंका और मैडिसन कीज को हराकर उलटफेर किया था।

सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पिछली बार दो अमेरिकी महिला खिलाड़ियों का मुकाबला 1970 में हुआ था जब रोजी कैसाल्स ने नैन्सी रिची को हराया था।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में