सूर्यवंशी के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने भारत अंडर-19 टीम को बड़ी बढ़त लेने से रोका
सूर्यवंशी के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने भारत अंडर-19 टीम को बड़ी बढ़त लेने से रोका
चेन्नई, एक अक्टूबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेजतर्रार अर्धशतक के बावजूद भारत की अंडर-19 टीम मंगलवार को यहां पहले चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों थॉमस ब्राउन और विश्वा रामकुमार की फिरकी के सामने बड़ी बढ़त बनाने में नाकाम रही।
कल के 81 रन से आगे खेलते हुए सूर्यवंशी ने 62 गेंद में 14 चौकों और चार छक्कों से 104 रन की पारी खेली। उन्होंने विहान मल्होत्रा (76 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़े।
अन्य बल्लेबाज हालांकि बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे जिससे कल के बिना विकेट खोए 103 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई और उसे पहली पारी के आधार पर सिर्फ तीन रन की बढ़त मिली।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑफ स्पिनर ब्राउन ने 79 रन देकर तीन जबकि भारतीय मूल के लेग स्पिनर रामकुमार ने 79 रन देकर चार विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 110 रन बना लिए है। टीम को 107 रन की बढ़त हासिल है और यहां चौथी पारी में 200 रन के आसपास के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।
क्रिस्टियन होव के सटीक थ्रो पर सूर्यवंशी के रन आउट होने के बाद ब्राउन और रामकुमार ने भारतीय बल्लेबाजों को लय हासिल नहीं करने दी और टीम ने बाकी नौ विकेट 163 रन पर गंवाए।
भारत के लिए दूसरी प्रभावशाली साझेदारी पांचवें विकेट के लिए 57 रन की रही जो अभिज्ञान कुंडु (32) और कप्तान सोहम पटवर्धन (33) के बीच हुई लेकिन भारतीय टीम 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाई।
दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज रिली किंगसेल (48) और ओलिवर पीके (32) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े लेकिन लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने दो विकेट चटकाकर भारत को वापसी दिलाई।
भाषा सुधीर मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: सूर्यवंशी के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने भारत अंडर-19 टीम को बड़ी बढ़त लेने से रोका
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm