BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 11:24 pmModified: 01 Oct 2026 | 11:24 pm

कोलकाता, एक अक्टूबर (भाषा) भारत के खिलाफ तीन अक्टूबर को होने वाले बहु प्रतीक्षित मैच के लिए पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार की रात को कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता पहुंची।

पुलिस ने प्रशंसकों को हवाई अड्डे और उनके होटल की ओर जाने वाली सड़कों से दूर रखा।

ब्राजील का दल रात करीब 8.45 बजे पहुंचा और उन्हें देश के विशिष्ट पीले और हरे रंग में रंगी हुई दो बसों में वीआईपी गेट से बाहर ले जाया गया। दो पायलट कारों ने साइंस सिटी के पास ईएम बाईपास पर स्थित टीम होटल तक काफिले का नेतृत्व किया।

पुलिस ने टीम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी और इसलिए उसने समर्थकों को हवाई अड्डे के पास इकट्ठा होने या मार्ग के किनारे सड़कों पर कतार लगाने की अनुमति नहीं दी।

टीम के होटल के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और ब्राजील के दल से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों को परिसर से दूर रखा गया था।

भाषा

पंत

पंत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

People also search for:Sports Football Brazil Arrival