जोकोविच दुबई में जीते, रूबलेव ने पांच मैच प्वांइट बचाते हुए जीत दर्ज की

जोकोविच दुबई में जीते, रूबलेव ने पांच मैच प्वांइट बचाते हुए जीत दर्ज की

जोकोविच दुबई में जीते, रूबलेव ने पांच मैच प्वांइट बचाते हुए जीत दर्ज की
Modified Date: March 2, 2023 / 12:52 pm IST
Published Date: March 2, 2023 12:52 pm IST

दुबई, दो मार्च (एपी) दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बुधवार को यहां टेलोन ग्रीक्सपूअर को सीधे सेटों में हराकर दुबई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

जोकोविच ने ग्रीक्सपूअर को 6-2 6-3 से हराकर लगातार 19वीं जीत दर्ज की।

सर्बिया के 35 साल के खिलाड़ी जोकोविच ने दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी ग्रीक्सपूअर की चार बार सर्विस तोड़ी। उन्होंने मौजूदा सत्र में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।

जोकोविच अगले दौर में ह्यूबर्ट हुरकाज से भिड़ेंगे जिन्होंने पावेल कोटोव को 7-5 6-1 से हराया।

बुधवार को ही गत चैंपियन आंद्रे रूबलेव ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 1-6 7-6(6) 7-6(3) से हराया।

रूस के रूबलेव ने दूसरे सेट के टाईब्रेकर में 1-6 से पिछड़ते हुए पांच मैच प्वाइंट बचाए और लगातार सात अंक के साथ सेट जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक सेट में खींचा।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में