उपमहाद्वीप की पिचों को लेकर शिकायत नहीं करनी चाहिये, हम अच्छा नहीं खेले : रेनशॉ

उपमहाद्वीप की पिचों को लेकर शिकायत नहीं करनी चाहिये, हम अच्छा नहीं खेले : रेनशॉ

उपमहाद्वीप की पिचों को लेकर शिकायत नहीं करनी चाहिये, हम अच्छा नहीं खेले : रेनशॉ
Modified Date: February 13, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: February 13, 2026 5:58 pm IST

कोलंबो, 13 फरवरी (भाषा) आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मेट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के हाथों टी20 विश्व कप में मिली 23 रन से हार का ठीकरा आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर नहीं फोड़ा और कहा कि उपमहाद्वीप की टीमें आस्ट्रेलिया दौरे पर रफ्तार और उछाल वाली पिचों को लेकर कभी शिकायत नहीं करती हैं ।

रेनशॉ के 44 गेंद में 65 रन के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम 146 रन पर आउट हो गई ।

रेनशॉ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ क्रिकेट ऐसा ही है । उपमहाद्वीप की टीमें आस्ट्रेलिया आती हैं तो कभी उछाल और रफ्तार को लेकर शिकायत नहीं करती हैं । आजकल क्रिकेट ऐसा ही है और आपको अलग अलग पिचों पर खेलने में सक्षम होना होगा ।’’

उन्होंने यह भी मानने से इनकार किया कि बिग बैश लीग में कठोर और उछालभरी आस्ट्रेलियाई पिचों पर खेलने के बाद धीमी पिचों पर खेलने में दिक्कत आई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बिग बैश लीग के दौरान आस्ट्रेलियाई विकेटों में काफी उछाल रहता है । भारत में अलग तरह की पिचें होंगी जिन पर बड़े स्कोर बनेंगे क्योंकि बाउंड्री भी छोटी होगी।’’

रेनशॉ ने कहा ,‘‘ यहां बाउंड्री काफी बड़ी है लेकिन यही क्रिकेट है । हालात के अनुकूल खुद को ढालना होता है ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में