घरेलू डायमंड लीग में तीन साल बाद हारे डुप्लांटिस
घरेलू डायमंड लीग में तीन साल बाद हारे डुप्लांटिस
स्टॉकहोम, सात जून (एपी) स्वीडन के स्टार पोल वॉल्ट खिलाड़ी आर्मंड ‘मोंडो’ डुप्लांटिस को रविवार को यहां अपने घरेलू डायमंड लीग प्रतियोगिता में तीन वर्षों बाद हार का सामना करना पड़ा।
विश्व रिकॉर्ड धारक डुप्लांटिस ने 5.80 मीटर की ऊंचाई पार की, जो उनके हालिया विश्व रिकॉर्ड से 0.51 मीटर कम थी। वह इसके बाद 6.00 मीटर पर दो बार और 6.05 मीटर पर एक बार असफल रहे।
ऑस्ट्रेलिया के कर्टिस मार्शल ने 5.90 मीटर की सफल छलांग लगाकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
यह डुप्लांटिस की इस वर्ष की पहली आउटडोर प्रतियोगिता थी। मुकाबले के बाद उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, ‘‘आज एकाग्रता की कमी थी। अपने परिवार तथा प्रशंसकों के सामने यहां हारना बिल्कुल नहीं चाहता था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन वर्षों से नहीं हारा था, लेकिन आज कर्टिस ने मुझसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार तरीके से जीत हासिल की और मेरे पास कोई बहाना नहीं है।’’
एपी आनन्द
आनन्द

Facebook


