लुसाने, 21 अगस्त (एपी) मोंडो डुप्लांटिस ने डायमंड लीग प्रतियोगिता में पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता लेकिन वह विश्व रिकार्ड बनाने से चूक गए।
ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने 6.32 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दो प्रयास किए, लेकिन इसमें नाकाम रहे।
डुप्लांटिस ने 6.21 मीटर की ऊंचाई को पहली बार में ही पार कर लिया जो उनका मार्च के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 6.25 मीटर की ऊंचाई पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था और स्वर्ण पदक जीता था।
डुप्लांटिस के घनिष्ठ मित्र और प्रतिद्वंद्वी एम्मानौइल कारालिस ने 6.16 की ऊंचाई पार की और उन्होंने रजत पदक जीता।
एपी
पंत
पंत