रायबाकिना के हटने से स्वियातेक सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में

Ads

रायबाकिना के हटने से स्वियातेक सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 11:54 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 11:54 AM IST

मेसन (अमेरिका), 21 अगस्त (एपी) एलेना रायबाकिना के टखने की चोट के कारण पहले सेट से हट जाने से इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जब दूसरे नंबर की खिलाड़ी रायबाकिना 1-4, 40-40 के स्कोर पर सर्व कर रही थीं, तब उन्होंने अपने बाएं टखने का इलाज कराने के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया और कुछ ही क्षण बाद मैच से हट गई।

मौजूदा चैंपियन स्वियातेक ने सिनसिनाटी में अपने पिछले चार मुकाबलों में से प्रत्येक में कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा।

पेगुला ने अपनी हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को 6-4, 2-6, 7-6 (4) से हराकर इस सत्र की अपनी 44वीं जीत दर्ज की, जो टूर में सबसे अधिक जीत है।

पुरुष वर्ग में फ्लेवियो कोबोली ने टॉमी पॉल को 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। कोबोली सेमीफाइनल में 22 वर्षीय आर्थर फिल्स का सामना करेंगे। फिल्स ने थियागो अगस्टिन तिरांते को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

एपी

पंत

पंत