BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ईसीबी और बीसीसीआई ने महत्वाकांक्षी सऊदी टी20 को रोकने के लिए हाथ मिलाया: मीडिया रिपोर्ट

ईसीबी और बीसीसीआई ने महत्वाकांक्षी सऊदी टी20 को रोकने के लिए हाथ मिलाया: मीडिया रिपोर्ट

ईसीबी और बीसीसीआई ने महत्वाकांक्षी सऊदी टी20 को रोकने के लिए हाथ मिलाया: मीडिया रिपोर्ट
Bhasha
Published: 25 Jun 2025 | 9:34 pmModified: 25 Jun 2025 | 9:34 pm

 लंदन, 25 जून (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने टी20 टूर्नामेंटों को कमजोर होने से बचाने के लिए लगभग 400 मिलियन डॉलर की महत्वाकांक्षी सऊदी टी20 लीग परियोजना का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है।

 ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘इस महीने लॉर्ड्स में खेली गयी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान ईसीबी और बीसीसीआई ने नयी लीग का विरोध करने के लिए एकजुट होने पर सहमति जताई। दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए कि वे अपने खिलाड़ियों को नयी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ जारी नहीं करेंगे। दोनों बोर्ड इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उनके समर्थन को रोकने के लिए पैरवी भी करेंगे।’’

दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) लीग में सऊदी निवेशकों के साथ साझेदारी करने के लिए उत्सुक दिखा।

‘द गार्जियन’ की खबर के मुताबिक, ‘‘ऑस्ट्रेलिया से पता चली योजना के मुताबिक सऊदी अरब के एसआरजे स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स ने नयी लीग की स्थापना के लिए 400 मिलियन डॉलर का निवेश करने का वादा किया है। इसमें आठ टीमें हर साल अलग-अलग स्थानों पर चार टूर्नामेंट खेलेंगी, जिसकी तुलना टेनिस के ग्रैंड स्लैम से की जा रही है।’’

सीए का मुख्य उद्देश्य निजी निवेशक से लाभ कमाना है क्योंकि बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी का स्वामित्व शासी निकाय और राज्यों के पास है।

आईपीएल का अनुमानित मूल्य 12 बिलियन डॉलर है जबकि ईसीबी ‘द हंड्रेड’ की आठ फ्रेंचाइजी टीमों की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच कर लगभग 700 मिलियन डॉलर कमाने की तैयारी में है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने तीन वर्ष पहले इंडियन प्रीमियर लीग के मालिकों को एसए20 प्रतियोगिता की फ्रेंचाइजी बेचकर लगभग 136 मिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई थी।’’

अखबार ने यह भी बताया कि आईसीसी का संचालन वर्तमान में बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह कर रहे हैं। इस मामले में उनके भारतीय बोर्ड की इच्छा के विरुद्ध जाने की संभावना नहीं है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ईसीबी और बीसीसीआई ने महत्वाकांक्षी सऊदी टी20 को रोकने के लिए हाथ मिलाया: मीडिया रिपोर्ट

People also search for:Sports T20 Saudi BCCI
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

01 Oct 2026 | 9:42 pm