एक ही विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मिस्र के डिफेंडर हानी

एक ही विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मिस्र के डिफेंडर हानी

एक ही विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मिस्र के डिफेंडर हानी
Modified Date: July 4, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: July 4, 2026 10:46 am IST

अर्लिंगटन, चार जुलाई (एपी) मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी एक ही टूर्नामेंट में दो आत्मघाती गोल करने वाले विश्व कप के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए ।

आस्ट्रेलिया के मिडफील्डर एडेन ओ नील की 55वें मिनट में लगाई गई फ्रीकिक पर गेंद हानी के सिर से टकराकर मिस्र के गोल के भीतर ही चली गई ।

इससे पहले आस्ट्रेलियाई मिडफील्डर कोनोर मेटकाफे से टकराने के कारण हानी को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी थी ।

बेल्जियम के खिलाफ ग्रुप चरण में 1 . 1 से ड्रॉ रहे मैच में भी उन्होंने आत्मघाती गोल किया था ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में