All School Closed Latest Update: लगातार 2 हफ्ते तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला

All School Closed Latest Update: लगातार 2 हफ्ते तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला

All School Closed Latest Update: लगातार 2 हफ्ते तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया बड़ा फैसला

School Closed Latest Update | Photo Credit: AI

Modified Date: July 4, 2026 / 07:14 am IST
Published Date: July 4, 2026 7:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • 6 से 19 जुलाई तक सभी स्कूल बंद
  • शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी
  • नोएडा में बदला गया स्कूलों का टाइम टेबल

जम्मू-कश्मीर: All School Closed Latest Update जून के मध्य से ही देशभर गर्मियों की छुट्टी खत्म हो गई है। जिसके बाद नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही बच्चे अब स्कूल जाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून की बेरूखी के चलते देश के कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तो दूसरी ओर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर के स्कूलों में 6 से 19 जुलाई 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का फ़ैसला किया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

6 जुलाई से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

All School Closed News  शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कश्मीर डिवीज़न में हायर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में 06.07.2026 से 19.07.2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक (DSEK) नसीर अहमद वानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आदेश सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं और आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

 

नोएडा में बदला गया स्कूलों का टाइम टेबल

दूसरी ओर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन (UP School Timing Update) ने बड़ा फैसला लेते हुए जनपद के सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक जनपद में सभी सरकारी और गैरसरकारी 1 से 8 तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे।

बिहार में स्कूल बंद

इससे पहले बिहार में जिला मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। पटना डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि दोपहर की तेज धूप और भीषण हीटवेव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की गंभीर संभावना है। इसी खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने बच्चों को लू की चपेट में आने से बचाने के मकसद से यह निर्णय लिया है।

पड़ रही ताबड़तोड़ गर्मी

बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में भारी गर्मी पड़ रही है। पटना का तापमान रविवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा में तेजी आने के आसार है। इधर, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 48 घंटे के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रदेश के अलग-अलग भागों में प्रसार के आसार हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।