CG Me Barish Kab Hogi 2026: छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, अगले 72 घंटे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी

CG Me Barish Kab Hogi 2026: छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, अगले 72 घंटे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी

CG Me Barish Kab Hogi 2026: छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, अगले 72 घंटे होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी

CG Me Barish Kab Hogi 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: July 4, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: July 4, 2026 7:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • छग में एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय
  • मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
  • 72 घंटे का अलर्ट जारी

हेमंत शर्मा/रायपुर: CG Me Barish Kab Hogi 2026 छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon News) की एंट्री के बाद कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तो वहीं कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह से ही बादल छाई हुई। वहीं कई जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। (Chhattisgarh Weather Update)

अगले 3 दिन छग में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Today मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक यानी 72 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दरअसल, प्रदेश में एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिससे पूरे प्रदेशभर में मौसम सुहाना बना हुआ है और कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।

जानिए अब ​तक किन जिलों में हुई अधिक बारिश

कबीरधाम जिले में 75.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

कबीरधाम जिले में एक जून से आज तक 75.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 95.6 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 47.1 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 89.9 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 47.2 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 29.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 31.2 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 170.0 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 96.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 03 जुलाई की स्थिति में पिछले चौबीस घंटे में जिले में 13.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 26.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 8.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 2.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 5.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 9.8 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 18.4 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 21.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

रायगढ़ जिले में 105.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में 3 जुलाई तक 105.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 18.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 177.1 मिली मीटर, पुसौर में 109.8, खरसिया में 94.2, घरघोड़ा में 68.8, तमनार में 141.6, लैलूंगा में 63, मुकडेगा में 69.8, धरमजयगढ़ में 68.3, छाल में 122.6 एवं कापू में 142 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

अम्बिकापुर अब तक 72.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 12.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 22.5 मि.मी. वर्षा तहसील लखनपुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 72.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक अम्बिकापुर में 95.6, दरिमा में 53.3, लुण्ड्रा में 30.8, सीतापुर में 61.1, लखनपुर में 120.3, उदयपुर में 68.0, बतौली में 55.9 एवं मैनपाट में 94.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।