इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरा टी20 जीतकर श्रृंखला अपने नाम की

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरा टी20 जीतकर श्रृंखला अपने नाम की

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरा टी20 जीतकर श्रृंखला अपने नाम की
Modified Date: February 2, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: February 2, 2026 11:49 am IST

पाल्लेकल, दो फरवरी (एपी) टॉम बेंटोन के 33 गेंद में नाबाद 54 रन की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरा टी20 डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर छह विकेट से जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली ।

इंग्लैंड के पास तीन मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 की विजयी बढत हो गई है ।

बेंटोन ने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाये जिसके दम पर इंग्लैंड ने 17 ओवर में 168 रन के संशोधित लक्ष्य के जवाब में 16 . 4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाये । जोस बटलर ने 29 गेंद में 39 रन जोड़े ।

इससे पहले श्रीलंका ने पांच विकेट पर 189 रन बनाये । पवन रत्नायके ने 22 गेंद में 40 रन की पारी खेली ।

शुक्रवार को वर्षाबाधित पहले मैच में श्रीलंका को 11 रन से पराजय का सामना करना पड़ा था । आखिरी टी20 मंगलवार को यहीं खेला जायेगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में