यूरो 2020 : उक्रेन को हराकर आस्ट्रिया अगले दौर में

यूरो 2020 : उक्रेन को हराकर आस्ट्रिया अगले दौर में

यूरो 2020 : उक्रेन को हराकर आस्ट्रिया अगले दौर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 22, 2021 4:47 am IST

बुकारेस्ट, 22 जून ( एपी ) क्रिस्टोफ बाउमगार्टनेर के गोल की मदद से आस्ट्रिया ने उक्रेन को हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अगले दौर में जगह पक्की कर ली ।

क्रिस्टोफ 17वें मिनट में इलिया जबारनी से टकरा गए थे और उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी । चार मिनट बाद उन्होंने कप्तान डेविड अलाबा से मिले क्रॉस पर गोल कर दिया ।

उन्हें हालांकि 32वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा और वह सिर पकड़कर बाहर निकलते नजर आये । कोच ने बाद में बताया कि उनकी हालत ठीक है ।

आस्ट्रिया ने 2008 और 2016 यूरो चैम्पियनशिप में एक भी जीत दर्ज नहीं की थी और छह मैचों में दो ड्रॉ खेलकर एक ही गोल किया था ।

पहले मैच में उत्तरी मेसाडोनिया पर मिली जीत 31 साल में किसी बड़े टूर्नामेंट में उसकी पहली जीत थी । नीदरलैंड से हारने के बावजूद वह ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रहा ।

अब उसका सामना शनिवार को लंदन में इटली से होगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में