फीफा ने फाइनल के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प की जांच शुरू की

फीफा ने फाइनल के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प की जांच शुरू की

फीफा ने फाइनल के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प की जांच शुरू की
Modified Date: July 21, 2026 / 10:27 am IST
Published Date: July 21, 2026 10:27 am IST

ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका), 21 जुलाई (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए विश्व का फाइनल के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू कर दी है।

स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता लेकिन अंतिम सीटी बजाने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए जिससे जश्न का माहौल खराब हो गया।

वीडियो रीप्ले में अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस समेत कई खिलाड़ी हाथापाई में शामिल दिखे। वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि पोरडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़ा। जब स्पेन के स्थानापन्न खिलाड़ी गावी बीच-बचाव करने के लिए आए तो पोरडेस ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

स्पेन के कप्तान रौड्रि को अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहूएल मोलिना ने चोट पहुंचाने की कोशिश की। मोलिना ने बाद में उन्हें घेर भी लिया था। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी और अन्य खिलाड़ी स्थिति को शांत करने के लिए तुरंत बीच में आ गए।

फीफा ने बयान में कहा कि उसकी ‘‘अनुशासनात्मक समिति ने मैच के बाद की घटनाओं के संबंध में (फीफा अनुशासनात्मक संहिता के) संभावित उल्लंघनों की जांच के लिए एक अनुशासनात्मक और नैतिक अभियोजक नियुक्त किया है।’’

इस संक्षिप्त बयान में जांच के लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई और ना ही पोरडेस का नाम लिया गया। पोरडेस को मैच के बाद लाल कार्ड नहीं दिखाया गया था, लेकिन उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में