एफआईएच प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया
एफआईएच प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया
रॉटरडम, 21 जून (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच प्रो लीग के रॉटरडम चरण के अपने अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड को 3-2 से हरा दिया।
भारत की ओर से जुगराज सिंह (18वां मिनट), अभिषेक (27वां मिनट) और राजिंदर सिंह (56वां मिनट) ने गोल किए।
वहीं मेजबान टीम के लिए पेपीन वान डेर हाइज्डेन (19वां मिनट) और कोएन बिजेन (59वां मिनट) ने गोल दागे।
कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह को उनके बेहतरीन नेतृत्व और मिडफील्ड में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


