चिनप्पा समेत चार भारतीय मोरक्को राइजिंग स्टार्स में शीर्ष-10 में

चिनप्पा समेत चार भारतीय मोरक्को राइजिंग स्टार्स में शीर्ष-10 में

चिनप्पा समेत चार भारतीय मोरक्को राइजिंग स्टार्स में शीर्ष-10 में
Modified Date: May 29, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: May 29, 2026 3:56 pm IST

अल जदीदा (मोरक्को) 29 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर त्रिशूल चिनप्पा ने आखिरी छह होल में पांच बर्डी लगाकर शानदार वापसी करते हुए एएम ग्रीन आईजीपीएल मोरक्को राइजिंग स्टार्स 2026 प्रतियोगिता के पहले दौर के बाद शीर्ष-10 में जगह बना ली।

चिनप्पा 1.60 लाख डॉलर इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। उनके साथ तीन अन्य भारतीय खिलाड़ी सुधीर शर्मा, राघव चुघ और सैयद साकिब अहमद भी इसी स्थान पर मौजूद हैं।

ये सभी हांगकांग के होहो यू से तीन शॉट पीछे हैं, जिन्होंने छह अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की।

चिनप्पा की तरह साकिब ने भी दूसरे नौ होल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन बर्डी लगाईं, जबकि शर्मा ने अपने पहले नौ होल में एक ईगल लगाने में सफलता हासिल की।

राघव चुघ ने दो बोगी के मुकाबले पांच बर्डी लगाईं।

भारत के दो अन्य खिलाड़ी समर्थ द्विवेदी और शौर्य भट्टाचार्य ने समान दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर संयुक्त 17वें स्थान पर हैं।

पुखराज गिल और करणदीप कोचर के लिए हालांकि दिन खास नहीं रहा। दोनों खिलाड़ियों ने 73 का कार्ड खेला और संयुक्त 56वें पायदान पर रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में