Ram Lalla Statue Theft News: अब रामलला की मूर्ति ही हो गई चोरी, चोरों ने सिंहासन को भी नहीं छोड़ा, मंदिर के पट खोलते ही पुजारी के उड़े होश
Ram Lalla Statue Theft News: अब रामलला की मूर्ति ही हो गई चोरी, चोरों ने सिंहासन को भी नहीं छोड़ा, मंदिर के पट खोलते ही पुजारी के उड़े होश
Ram Lalla Statue Theft News: अब रामलला की मूर्ति ही हो गई चोरी, चोरों ने सिंहासन को भी नहीं छोड़ा, मंदिर के पट खोलते ही पुजारी के उड़े होश / Image: AI Generated
- भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति समेत 15 मूर्तियां गायब
- मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो सिंहासन भी अपने साथ ले गए
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
छतरपुर: Ram Lalla Statue Theft News मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करीब 200 साल पुराने एक प्राचीन मंदिर से सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात भगवान राम की एक अष्ट धातु मूर्ति समेत 15 मुर्तियां चोरी हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह मंदिर छतरपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मातगंवा थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है।
मंदिर से रामलला की मूर्ति चोरी
Ram Lalla Statue Theft News मातागंवा के थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा जब सुबह पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मंदिर से भगवान की छोटी-बड़ी 15 मूर्तियां गायब हैं।
15 छोटी-छोटी मूर्तियां भी चुरा ले गए चोर
उन्होंने कहा कि मंदिर से भगवान के दो सिंहासन भी गायब हैं। चौबे ने बताया कि पुजारी की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और खोजी कुत्ता दल को भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा चोरों की तलाश के लिए पुलिस दल संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है और रामलला की मूर्ति अष्टधातु की थी। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रामलला की मूर्ति समेत 15 छोटी-छोटी मूर्तियां भी चुरा ले गए।
ये भी पढ़ें
- IND W Vs SL W Final Live Score: स्मृति मंधाना और शेफाली की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 217 रनों का विशाल लक्ष्य
- UP Political News: ‘यूपी को बांटने की कोई योजना नहीं’, राजभर के बयान पर बृजभूषण का बड़ा पलटवार, बोले- बिना सोचे-समझे दिया गया बयान
- Today Live Breaking News and Updates 21 September 2026: मध्यप्रदेश में कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर हो रही है चर्चा
- RC Chavan Resignation: UCC कमिटी में मचा बवाल! रिटायर्ड जज ने यूसीसी समिति से दिया इस्तीफा, जानिए क्यों लिया ये फैसला?
- NSE IPO Allotment Status: आज NSE IPO का अलॉटमेंट! किसे मिलेंगे शेयर, किसका पैसा होगा वापस? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Facebook


