गांगुली ने मजबूत टीम संस्कृति बनाने में निभाई अहम भूमिका : केशव महाराज

गांगुली ने मजबूत टीम संस्कृति बनाने में निभाई अहम भूमिका : केशव महाराज

गांगुली ने मजबूत टीम संस्कृति बनाने में निभाई अहम भूमिका : केशव महाराज
Modified Date: August 3, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: August 3, 2026 6:35 pm IST

जोहानिसबर्ग, तीन अगस्त (भाषा) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने टीम के मुख्य कोच और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मजबूत टीम संस्कृति विकसित करने का श्रेय देते हुए कहा कि उनके साथ मिलकर तैयार किए गए नेतृत्व समूह ने पिछले सत्र में फ्रेंचाइजी को एसए20 के फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रिटोरिया कैपिटल्स लीग के चौथे सत्र में फाइनल में पहुंचने में सफल रहा लेकिन टीम तीन बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हार गयी थी।

महाराज ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ऐसे टूर्नामेंटों में मजबूत टीम संस्कृति विकसित करना बेहद जरूरी होता है और इस मामले में गांगुली का योगदान शानदार रहा।’’

लीग के बीते सत्र में 12 मैचों में 12 विकेट लेने वाले इस स्पिनर ने कहा, ‘‘हमारे कई खिलाड़ियों ने टीम के लक्ष्य को पूरी तरह अपनाया। जब हमारा मैच नहीं होता था, तब हम सभी टीम रूम में एक साथ भोजन करते, दूसरे मुकाबले देखते और क्रिकेट पर चर्चा करते थे। पूरे शिविर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल था, जिसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

प्रिटोरिया कैपिटल्स लीग के पांचवें सत्र का आगाज सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ करेगा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में