India vs Japan T20I Live Score: सिर्फ 32 रन बनाकर जीती टीम इंडिया, आखिर ओवर में 8 रन नहीं बना सकी जापान, ये गेंदबाज रहे जीत के हीरो

India vs Japan T20I Live Score: सिर्फ 32 रन बनाकर जीती टीम इंडिया, आखिर ओवर में 8 रन नहीं बना सकी जापान, ये गेंदबाज रहे जीत के हीरो

India vs Japan T20I Live Score: सिर्फ 32 रन बनाकर जीती टीम इंडिया, आखिर ओवर में 8 रन नहीं बना सकी जापान, ये गेंदबाज रहे जीत के हीरो

India vs Japan T20I Live Score

Modified Date: September 22, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: September 22, 2026 2:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने जापान को 2 रन से हराया
  • 5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन
  • जापान 30 रन ही बना सका

India vs Japan T20I Live Score: क्रिकेट की दुनिया में आज पहली बार टीम इंडिया और जापान के बीच मैच खेला गया। सानो स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित रोमांचक टी20 मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया। जापान के स्पिनरों ने पर्याप्त टर्न हासिल करते हुए स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम को निर्धारित पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन ही बनाने दिए। इसके जवाब में जापान की टीम तीन विकेट पर 30 रन ही बना पाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर की आख‍िरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन भी अगले ओवर की दूसरी गेंद पर चलते बने। वह महज नौ रन ही बना पाए। इशान किशन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। 14 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान अय्यर ने पारी संभालने हुए 12 गेंदों में 16 रन बनाकर स्कोर को 32 तक पुंचाया। चार्ली हारा-हिंजे ने दो ओवर में 17 रन पर दो विकेट लिए. जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस को एक-एक सफलता मिली।

आखिरी ओवर में थी 8 रनों की जरूरत

India vs Japan T20I Live Score 32 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान के भी सात रन के भीतर दो विकेट गिरा गए थे। मगर इसके बाद कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाकर टीम की मुकाबले में वापसी कराई। आखिरी ओवर में जापान को 8 रनों की जरूरत थी लेकिन ये टीम 5 ही रन बना सकी। अक्षर ने 2 ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए। सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके वहीं रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 10 रन दिए।

भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

जापान की प्लेइंग 11
लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.