गोवा, उत्तराखंड और अरूणाचल सब जूनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी में जीते
गोवा, उत्तराखंड और अरूणाचल सब जूनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी में जीते
राजगीर, तीन अप्रैल (भाषा) गोवा, उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश ने 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को अपने अपने मुकाबले जीते ।
डिविजन सी के मुकाबले में गोवा ने पूल बी में हॉकी राजस्थान को 7 . 0 से हराया जिसमें करण कुमार ने हैट्रिक लगाई जबकि साहिल प्रमोद, दिलशाद अली, श्रेयस चंगादेव और अंकित ने एक एक गोल किया ।
उत्तराखंड ने डिविजन बी में बंगाल को 5 . 2 से मात दी । उत्तराखंड के लिये विकी सिंह बोहरा और गोविंद सिंह ने दो दो जबकि अमन कुमार ने एक गोल किया । बंगाल के लिये कप्तान रिजू बार और सुजल तुरी ने गोल दागे ।
डिविजन बी के एक अन्य मैच में अरूणाचल ने बिहार को 4 . 2 से हराया ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


