इंग्लैंड का भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
इंग्लैंड का भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
बर्मिंघम, 14 जुलाई (भाषा) इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है जबकि जसप्रीत बुमराह भी एकादश का हिस्सा हैं। बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया गया था।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले हुई टी20 श्रृंखला 0-4 से गंवाई थी जबकि उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी सबसे छोटे प्रारूप की श्रृंखला 0-2 से हार गया था।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


