सान्या वत्स एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर से बाहर
सान्या वत्स एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर से बाहर
चेन्नई, 14 जुलाई (भाषा) भारत की चौथी वरीयता प्राप्त सान्या वत्स मंगलवार को यहां एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मिस्र की शीर्ष वरीयता प्राप्त रूकाइया ओथमान से हार गई।
इंडियन स्क्वाश अकादमी में खेले गए मैच में वत्स को मिस्र की खिलाड़ी से 4-11, 2-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा।
एक अन्य सेमीफाइनल में कोरिया की ह्वायेओंग ईम ने मिस्र की हाना अलादीन को 11-9, 9-11, 2-11, 11-4, 11-6 से हराया।
पुरुष वर्ग का फाइनल मलेशिया के जोआचिम चुआ और मिस्र के अधम रोशडी के बीच खेला जाएगा।
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


