संन्यास का फैसला बदलकर गोलकीपर मैनुअल नूयेर विश्व कप के लिये जर्मनी टीम में

संन्यास का फैसला बदलकर गोलकीपर मैनुअल नूयेर विश्व कप के लिये जर्मनी टीम में

संन्यास का फैसला बदलकर गोलकीपर मैनुअल नूयेर विश्व कप के लिये जर्मनी टीम में
Modified Date: May 21, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:57 pm IST

बर्लिन, 21 मई (एपी) अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नूयेर ने कोच यूलियन नेगल्समैन के कहने पर फुटबॉल से संन्यास का फैसला बदलकर विश्व कप के लिये जर्मनी की टीम में वापसी की है ।

चालीस वर्ष के नूयेर ने 2024 यूरो चैम्पियनशिप के बाद फुटबॉल से विदा ली थी । उन्हें कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिये जर्मनी की 26 सदस्यीय टीम में चुना गया है ।

नूयेर ने जर्मनी के लिये 124 मैच खेले हैं और उनका आखिरी मैच यूरो 2024 क्वार्टर फाइनल था जिसमें जर्मनी को स्पेन ने अतिरिक्त समय में 2 . 1 से हराया था ।

जर्मन टीम 31 मई को फिनलैंड के खिलाफ और छह जून को अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी ।

जर्मनी टीम :

गोलकीपर : ओलिवर बाउमैन, मैनुअल नूयेर, अलेक्जेंडर नुबेल

डिफेंडर : जोशुआ किमिच (बायर्न म्युनिख), निको श्लोटरबेक (बोरुसिया डॉर्टमुंड), नाथनियल ब्राउन (एंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट), डेविड राउम (लीपजिग), वाल्डेमर एंटोन (बोरूसिया डॉर्टमंड), पास्कल ग्रोस (ब्राइटन), एंटोनियो रुडिगर (रीयाल मैड्रिड), मलिक थियाव (न्यूकैसल), जोनाथन ताह (बायर्न म्युनिख)

मिडफील्डर: जमाल मुसियाला (बायर्न म्युनिख), जेमी लेवलिंग (स्टटगार्ट), अलेक्जेंडर पावलोविच (बायर्न म्युनिख), नदीम अमीरी (मेन्ज), फेलिक्स नमेचा (बोरूसिया डॉर्टमंड), एंजेलो स्टिलर (स्टटगार्ट), लियोन गोरेत्ज्का (बायर्न म्युनिख)

फॉरवर्ड: काई हैवर्टज (आर्सनल), डेनिज अंडाव (स्टटगार्ट), मैक्सिमिलियन बेयर (बोरुसिया डॉर्टमंड), फ्लोरियन विर्ट्ज (लिवरपूल), निक वोल्टेमेड (न्यूकैसल), लेनार्ट कार्ल (बायर्न म्युनिख), लेरॉय साने (गैलाटासराय)

एपी मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में