विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में गुकेश और लिरेन ने चौथी बाजी ड्रॉ खेली

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में गुकेश और लिरेन ने चौथी बाजी ड्रॉ खेली

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में गुकेश और लिरेन ने चौथी बाजी ड्रॉ खेली
Modified Date: November 29, 2024 / 06:19 pm IST
Published Date: November 29, 2024 6:19 pm IST

सिंगापुर, 29 नवंबर (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और गत चैंपियन डिंग लिरेन ने शुक्रवार को यहां विश्व शतरंज चैंपियनशिप की चौथी बाजी ड्रॉ खेली जिससे दोनों खिलाड़ी बराबरी पर बने हुए हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने 42 चाल के बाद बाजी ड्रॉ कराने पर सहमति जताई। इस तरह से 14 दौर के इस मुकाबले में चार दौर के बाद दोनों खिलाड़ी दो-दो अंक लेकर बराबरी पर हैं।

विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला खेल रहे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 18 वर्षीय गुकेश ने बुधवार को तीसरी बाजी जीतकर बराबरी की थी।

चीन के 32 वर्षीय खिलाड़ी लिरेन ने पहली बाजी जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। दूसरी बाजी ड्रॉ रही थी।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में