गुलवीर का इरादा एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का
गुलवीर का इरादा एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह को यकीन है कि आगामी एशियाई खेलों में वह 10000 मीटर दौड़ में 2022 खेलों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता था ।
हांगझोउ खेलों में गुलवीर ने 5000 और 10000 मीटर दोनों में भाग लेकर 10000 मीटर में कांस्य पदक जीता था ।
जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में वह दोनों टीमों में है और दोनों वर्गों में राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनके नाम है ।
उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ मैं जापान में पदक का रंग बदलना चाहता हूं । मुझे इसका यकीन है ।’’
वह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लेंगे लेकिन वहां कीनिया, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के एथलीटों से कड़ी चुनौती मिल सकती है ।
गुलवीर ने कहा ,‘‘ दोनों स्पर्धायें मेरी पसंदीदा है और मैं दोनों में पदक जीतना चाहता हूं ।’’
यह पूछने पर कि क्या वह 1500 मीटर में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे , उन्होंने अपने प्रायोजक एएसआईसीएस द्वारा कराई गई बातचीत में कहा ,‘‘ हां, उम्मीद है कि अगले साल ऐसा कर सकूंगा । मेरा फोकस इस साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल हैं । इन दोनों के बीच में किसी स्पर्धा में भाग लूंगा ।’’
भाषा मोना
मोना

Facebook


