हैरिस , कारात्सेव दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में

हैरिस , कारात्सेव दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में

हैरिस , कारात्सेव दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 20, 2021 9:00 am IST

दुबई, 20 मार्च ( एपी ) लॉयड हैरिस ने उलटफेर का सिलसिला जारी रखते हुए दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव को 6 . 7, 6 . 4, 7 . 6 से हराया ।

दक्षिण अफ्रीका के 81वें रैंकिंग वाले खिलाड़ी ने सात दिन में सातवीं जीत दर्ज की । वह किसी हार्डकोर्ड टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले क्वालीफायर हैं ।

उन्हें फाइनल में रूस के असलान कारात्सेव से खेलना है जिन्होंने आंद्रेइ रूबलेव को 6 . 2, 4 . 6, 6 . 4 से हराया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में