हर्षित, प्रीशा को महाराष्ट्र राज्य ओपन बैडमिंटन में दोहरी सफलता
हर्षित, प्रीशा को महाराष्ट्र राज्य ओपन बैडमिंटन में दोहरी सफलता
मुंबई, 19 नवंबर (भाषा) हर्षित माहिमकर और प्रीशा शाह ने मंगलवार को यहां महाराष्ट्र राज्य ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिलाओं के एकल वर्ग के अलावा लड़कों और लड़कियों के अंडर-17 एकल वर्ग के खिताब भी जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
हर्षित ने पुरुष एकल फाइनल में चौथे वरीय सोहम पाठक को 21-12, 21-17 से हराया जबकि लड़कों के अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में तन्य मेहेनदाले को 21-7, 21-13 से हराकर दोहरे खिताब जीते।
प्रीशा ने महिलाओं के एकल फाइनल में देवांशी शिंदे को 21-18, 21-10 से हराया जबकि लड़कियों के अंडर-17 फाइनल में खुशी पाहवा को 21-16, 21-16 से हराकर खिताब जीता।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


