भारत-पाक क्रिकेट मैच से पहले खिलाड़ियों में जुबानी जंग

भारत-पाक क्रिकेट मैच से पहले खिलाड़ियों में जुबानी जंग

भारत-पाक क्रिकेट मैच से पहले खिलाड़ियों में जुबानी जंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 7, 2018 7:20 am IST

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट का रोमांच करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के सर चढ़ कर बोलता है। जब बात क्रिकेट की हो रही हो तो भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा से हाई वोल्टेज रहा है, दोनों ही देश के खिलाड़ी और दर्शक किसी भी हाल में मैच को जीतना चाहते हैं।

लम्बें इंतजार के बाद 19 सितंबर को दोनों टीमें एशिया कप में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगे। मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने जुबानी जंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत की पूरी टीम को अकेले आउट करने का दावा कर डाला है। हसन अली के अनुसार एशिया कप में विराट कोहली के भारतीय टीम में नहीं होने से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इसका फायदा मिलेगा।

पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना हुआ था, फाइनल में हसन ने तीन विकेट झटके थे जिससे पाकिस्तान की टीम 180 रन से जीतने में सफल रही थी। इस बार एशिया कप में पाकिस्तान दो बार भारत से भिड़ेगा और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो दोनों तीसरी बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में