डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया
डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) भारतीय जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को प्रतियोगिता के इतर डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से हटा दिया गया।
अरुण 73 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करते हैं और उन्होंने पिछले महीने किंगदाओ ग्रां प्री में हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित किया है।
भारतीय जूडो महासंघ से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘निलंबन की अधिसूचना आ गई है। हमें उन्हें हटाना पड़ा।’’
भारत ने जूडो के लिए 14 सदस्यीय मजबूत टीम चुनी थी जिसमें सात पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ी शामिल थीं। कल भारतीय दल में 124 खिलाड़ी रह गए हैं।
जूडो दल अभी ग्लास्गो के लिए रवाना नहीं हुआ है क्योंकि उनकी प्रतियोगिता 31 जुलाई से शुरू होगी।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


