हॉकी विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
हॉकी विश्व कप: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
एम्स्टेलवीन, 17 अगस्त (भाषा) भारत को सोमवार को यहां पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल डी के दूसरे मैच में बढ़त बनाने के बावजूद दूसरे हाफ में तीन गोल गंवाने के कारण इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
निकोलस बैंडुराक ने 13वें मिनट में इंग्लैंड को बढ़त दिलाई लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (16वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (24वें मिनट) के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
हालांकि, इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में दबदबा बनाते हुए तीसरे क्वार्टर में स्टुअर्ट रशमेयर (38वें मिनट) और हेनरी क्रॉफ्ट (42वें मिनट) के गोल से स्कोर 3-2 कर दिया।
इसके बाद बैंडुराक ने 54वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके इंग्लैंड को 4-2 से बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई।
दो मैच में तीन अंक हासिल कर चुका भारत अब बुधवार को अपने अंतिम पूल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत या ड्रॉ करके दूसरे दौर में जगह बनाने की कोशिश करेगा। पाकिस्तान के दो मैच में एक अंक है।
हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ हार भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।
भारत ने शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी।
भाषा मोना सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


