BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शिवपाल के डोप उल्लंघन पर क्लॉस बार्टोनिट्ज ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं

शिवपाल के डोप उल्लंघन पर क्लॉस बार्टोनिट्ज ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं

शिवपाल के डोप उल्लंघन पर क्लॉस बार्टोनिट्ज ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं
Bhasha
Published: 21 May 2025 | 8:41 pmModified: 21 May 2025 | 8:41 pm

नई दिल्ली, 21 मई (भाषा) जर्मनी के मशहूर बायो-मैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज ने भले ही शिवपाल सिंह को नीरज चोपड़ा की तरह कोचिंग नहीं दी हो, लेकिन उनके दूसरे डोपिंग उल्लघंन से वह बहुत नाराज हैं।

बार्टोनिट्ज भाला फेंक ओलंपियन शिवपाल के ‘बेवकूफी भरे’ आचरण को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने खेल परिवार से होने के बावजूद शिवपाल के इस कदम पर नाराजगी व्यक्त की।

जर्मन बायो-मैकेनिक्स विशेषज्ञ ने चोपड़ा को तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण और पेरिस खेलों में रजत पदक दिलाया था।

उन्होंने अपना गुस्सा नहीं छिपाया और शिवपाल को दूसरे डोपिंग उल्लघंन के लिए लताड़ा जिसके कारण उन पर आठ साल का प्रतिबंध लग सकता है।

बार्टोनिट्ज ने पीटीआई से कहा, ‘‘निराश हूं, मुझे नहीं पता। लेकिन मैं बहुत नाराज हूं। बेवकूफी भरा कदम। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि आप इस प्रक्रिया पर भरोसा नहीं करते हैं। जो लोग डोपिंग कर रहे हैं, उन्हें भरोसा नहीं है कि वे सामान्य ट्रेनिंग के जरिए शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। ’’

उनतीस वर्षीय शिवपाल ने तोक्यो ओलंपिक में भी भाग लिया था। वह इस साल के शुरु में प्रतियोगिता से बाहर की गई जांच में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

भाषा

नमिता सुधीर

सुधीर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शिवपाल के डोप उल्लंघन पर क्लॉस बार्टोनिट्ज ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं

People also search for:Sports Athletics Shivpal Klaus
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

01 Oct 2026 | 9:42 pm