मोरक्को के कोच ने कहा, हम इसी तरह से खेलते रहे तो हमारा भविष्य उज्जवल है
मोरक्को के कोच ने कहा, हम इसी तरह से खेलते रहे तो हमारा भविष्य उज्जवल है
फॉक्सबोरो (अमेरिका), 10 जुलाई (एपी) फ्रांस ने एक बार फिर मोरक्को का विश्व कप का सपना तोड़ दिया लेकिन उसके कोच मोहम्मद ओउबी ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर वह इसी तरह से खेलते रहे तो उनका भविष्य उज्जवल है।
फ्रांस ने चार साल पहले कतर में मोरक्को को सेमीफाइनल में 2-0 से हराया था जबकि इस बार उसने क्वार्टर फाइनल में उसे इसी अंतर से पराजित किया। मोरक्को चार साल पहले विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना था।
ओउबी ने मैच के बाद कहा, ‘‘अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम आज जीतना नहीं चाहते थे। निश्चित रूप से हम आज जीतना चाहते थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन हमारा सामना एक बहुत ही मजबूत प्रतिद्वंदी से था। यह निराशाजनक है लेकिन हम आगे भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे।’’
इस बीच फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैम्प्स ने कहा कि मोरक्को के पास अग्रिम पंक्ति में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं था जो उनकी गति का मुकाबला कर पाता।
उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास कोई ऐसा फॉरवर्ड खिलाड़ी नहीं था जो अपनी गति का सही इस्तेमाल कर पाता। हमने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और उन्हें कोई मौका नहीं दिया। वह हमारे लिए खास चुनौती पेश नहीं कर पाए।’’
मोरक्को ने पूरे मैच के दौरान केवल एक बार गोल पर शॉट लगाया।
एपी
पंत मोना
मोना

Facebook


