त्रिकूद में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता

त्रिकूद में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता

त्रिकूद में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु ने कांस्य पदक जीता
Modified Date: August 1, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: August 1, 2026 4:22 pm IST

ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा): भारत के त्रिकूद खिलाड़ियों प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने शनिवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रवीण चित्रावेल ने इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 16.58 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जीता।

उनके हमवतन सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने 16.52 मीटर की छलांग से कांस्य पदक हासिल किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका पहला बड़ा पदक है।

जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इससे पहले पैरा एथलेटिक्स के पुरुषों की टी54 1500 मीटर फाइनल स्पर्धा में भारत के रमेश शनमुगम तीन मिनट 23.59 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहे।

भाषा

नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में