Bihar Rishwat Viral Video : मंत्री के सामने ही 50 हजार की रिश्वत मांग बैठा सरकारी कर्मचारी! स्पीकर ऑन होते ही खुल गई पूरी पोल, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
बिहार में एसटी कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही एक डेटा एंट्री ऑपरेटर कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगता पकड़ा गया। मंत्री ने फरियादी से स्पीकर पर कॉल करवाकर सच्चाई परखी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- फरियादी की शिकायत पर मंत्री ने आरोपी कर्मचारी को स्पीकर पर कॉल कराया।
- कॉल के दौरान कर्मचारी ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग दोहराई।
- मंत्री ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई और कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
पटना : Bihar Rishwat Viral Video बिहार में एसटी कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही एक डेटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा रिश्वत मांगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर मंत्री ने खुद फोन स्पीकर पर डालकर सच्चाई परखी, जिसमें कर्मचारी बेधड़क 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगता पकड़ा गया। इसके तुरंत बाद मंत्री ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दे दिए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
कॉल स्पीकर पर रख कर की जाँच
यह पूरा घटनाक्रम बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग से जुड़ा है। सीतामढ़ी से आए कुछ फरियादियों ने विभागीय मंत्री लखेंद्र पासवान से शिकायत की थी कि सरकारी अनुदान राशि जारी करने के एवज में विभाग का एक डेटा एंट्री ऑपरेटर उनसे पैसे मांग रहा है। मंत्री ने मौके पर ही फरियादी से आरोपी कर्मचारी को फोन लगवाया और कॉल को स्पीकर पर रख दिया।
50 हजार रुपये की मांग
कमरे में मौजूद सभी लोगों के सामने डेटा एंट्री ऑपरेटर ने बिना किसी झिझक के अनुदान राशि जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग दोहरा दी। Viral Video News सच्चाई सामने आते ही मंत्री लखेंद्र पासवान ने तुरंत सीतामढ़ी के जिला कल्याण पदाधिकारी को फोन कर आरोपी कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने के निर्देश दिए।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बिहार में मंत्री लखेंद्र पासवान के सामने ही कल्याण विभाग के डेटा एंट्री ऑपरेटर ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली !!
मामला एक SC–ST मुकदमे का था, जिसमें पीड़ित को सरकार की तरफ से पैसा (आर्थिक मदद) दिया जाता है। pic.twitter.com/JVMClXQssh
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 1, 2026
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- Roadways Driver Farewell Viral Video: कभी नहीं देखी होगी ऐसी रिटायरमेंट पार्टी, ड्राइवर के विदाई समारोह में युवती के डांस ने बना दिया माहौल, हर कोई लगा झूमने, देखें वीडियो
- LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम

Facebook


