Chicken Biryani in Mid Day Meal Scheme: मिड डे मील में शाकाहारी बच्चों को भी परोसे जाएंगे चिकन बिरयानी? शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, जानिए कब से शुरू होगी ये योजना

Chicken Biryani in Mid Day Meal Scheme: मिड डे मील में शाकाहारी बच्चों को भी परोसे जाएंगे चिकन बिरयानी? शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, जानिए कब से शुरू होगी ये योजना

Chicken Biryani in Mid Day Meal Scheme: मिड डे मील में शाकाहारी बच्चों को भी परोसे जाएंगे चिकन बिरयानी? शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, जानिए कब से शुरू होगी ये योजना

Chicken Biryani in Mid Day Meal Scheme: मिड डे मील में शाकाहारी बच्चों को भी परोसे जाएंगे चिकन बिरयानी? शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, जानिए कब से शुरू होगी ये योजना / Image: AI Generated

Modified Date: August 1, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: August 1, 2026 1:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव
  • शिक्षा मंत्री राजमोहन ने कहा कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे
  • शाकाहारी छात्रों को शाकाहारी भोजन देने का प्रस्ताव

इरोड: Chicken Biryani in Mid Day Meal Scheme  तमिलनाडु में सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में गैर-शाकाहारी भोजन शामिल करने को लेकर जारी बहस के बीच राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने शनिवार को कहा कि विद्यालयों में सप्ताह में एक बार चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय लेंगे।

मिड डे मिल में चिकन बिरयानी

Chicken Biryani in Mid Day Meal Scheme सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव को लेकर विभिन्न पक्षों से मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मंत्री ने इरोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार का रुख स्पष्ट किया। मंत्री ने कहा, ‘तमिलनाडु में शैक्षणिक क्रांति हमेशा पोषण क्रांति के साथ-साथ चली है।’ उन्होंने कहा, ‘इसी भावना के साथ, मैंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे सरकारी स्कूलों के छात्रों को सप्ताह में एक बार चिकन बिरयानी परोसने पर विचार करें।’

शाकाहारी बच्चों को शाकाहारी भोजन

मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को चिकन बिरयानी देने का प्रस्ताव अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जो बच्चे शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं वे शाकाहारी भोजन कर सकते हैं, जबकि जो बच्चे मांसाहारी भोजन खाते हैं वे चिकन बिरयानी खा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘बढ़ते बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन की आवश्यकता होती है। चिकन बिरयानी खाने से वे बिगड़ेंगे या खराब नहीं होंगे और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।’

‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’

बता दें कि सितंबर 2022 में तत्कालीन डीएमके सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ की शुरुआत की थी, जिसे बाद में ‘पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम’ नाम दिया गया। मिड-डे मील के साथ चलने वाली इस योजना ने यह सुनिश्चित किया कि बच्चों को स्कूल में दो वक्त का पौष्टिक भोजन मिले।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"