Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match: आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match: आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match/Image Spurce: ICC
- ICC मीटिंग के बाद पाकिस्तान का यू-टर्न
- T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी पाक
- ICC मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने लिया फैसला
इस्लामाबाद: Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा चूंकि पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस ले लिया है और इसके साथ ही टूर्नामेंट में जारी गतिरोध भी खत्म हो गया है । भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है ।
पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ बहुपक्षीय बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध के बाद पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश देती है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप का अपना निर्धारित मैच खेलने मैदान पर उतरे ।’’ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले जारी एक बयान में पाकिस्तान से क्रिकेट के हित में यह मैच खेलने का अनुरोध किया था । इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलेगा ।
भारत-पाक मैच पर पाकिस्तान सरकार झुकी (Ind vs Pak T20 World Cup 2026)
Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match: पाकिस्तान सरकार के बयान में कहा गया ,‘‘ यह फैसला क्रिकेट की भावना की रक्षा और सभी प्रतिभागी देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता का समर्थन करने के मकसद से लिया गया है ।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया था जिन्होंने उनसे बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया था । इसमें कहा गया ,‘‘श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया था ।’’
सरकार का बयान आने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने शरीफ को आईसीसी से रविवार को हुई उनकी और इस्लाम की बातचीत का ब्यौरा दिया । नकवी ने इससे पहले कहा था कि अंतिम फैसला आने में एक दिन लगेगा । उन्होंने कहा था ,‘‘ बांग्लादेश सही था लिहाजा हमे उसका साथ देना ही था ।’’ भारत में सुरक्षा कारणों से खेलने से इनकार के बाद बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया गया था ।
पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम को 15 फरवरी, 2026 को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने तय मैच के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/rVmW3zScvX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
T20 वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरेगी पाक टीम (India Pakistan T20 World Cup Match)
Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match Update: बीसीबी प्रमुख इस्लाम ने ढाका में जारी बयान में पाकिस्तान को धन्यवाद दिया लेकिन यह भी कहा कि भारत के खिलाफ इस मैच को खेलना क्रिकेट के हित में है । उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के लिये हम पाकिस्तान के शुक्रगुजार हैं । यह भाईचारा बना रहे ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिये वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले ।’’ आईसीसी ने दुबई में जारी बयान में कहा कि भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश पर कोई दंड नहीं लगाया जायेगा । बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड टूर्नामेंट खेल रहा है । आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस पर रजामंदी बनी है कि मौजूदा मसले के संदर्भ में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जायेगा ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ बीसीबी को विवाद निपटान समिति के पास जाने का अधिकार है । आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत यह अधिकार बरकरार है ।’’
सरकार ने वापस लिया बहिष्कार का फैसला (Ind vs Pak Match Update 2026)
Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match: आईसीसी ने कहा कि उसका ‘नजरिया निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है और यह सजा देने के बजाय मदद करने के साझा मकसद को दिखाता है।’ आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच में एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जायेगी । इधर नकवी ने इन अटकलों को भी खारिज किया था कि आईसीसी से कार्रवाई की चेतावनी मिलने के कारण पीसीबी दबाव में है । उन्होंने कहा ,‘‘ आपको पता है कि हम इन धमकियों से डरने वालों में से नहीं है । सभी हमारे फील्ड मार्शल (असीम मुनीर) को जानते हैं । हम किसी प्रतिबंध से नहीं डरते ।’’
Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Match Update: सूत्र ने कहा कि आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के साथ रविवार को हुई बातचीत में नकवी ने कई मुद्दे उठाए। इसमें भारत पाक क्रिकेट की बहाली और बांग्लादेश समेत त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन शामिल है ताकि विश्व कप से बाहर होने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हुए नुकसान की भरपाई हो सके । भारत . पाक द्विपक्षीय क्रिकेट आईसीसी के दायरे में नहीं है जबकि त्रिकोणीय श्रृंखला की मांग खारिज कर दी गई है । भारत ने एक दशक से अधिक समय से कोई त्रिकोणीय श्रृंखला नहीं खेली है । आईसीसी अगले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश को दे सकती है । सूत्र के मुताबिक, ‘‘नकवी ने ख्वाजा से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप ट्रॉफी किसी भारतीय बोर्ड अधिकारी से स्वीकार करने से इंकार कर दिया होता तो क्या आईसीसी ने चुप्पी साधी होती ।’’ यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एशियाई क्रिकेट परिषद मुख्यालय के एक बंद कमरे में है। नकवी ने स्पष्ट किया था कि वह मीडिया की मौजूदगी में ट्रॉफी सौंपेंगे ।

Facebook


