MP Board 12th Exam 2026: आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

MP Board 12th Exam 2026: आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

MP Board 12th Exam 2026: आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

MP Board 12th Exam 2026/Image Source: IBC24 File


Reported By: Harpreet Kaur,
Modified Date: February 10, 2026 / 06:28 am IST
Published Date: February 10, 2026 6:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल से शुरू हुई मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा
  • 16 लाख छात्रों की अग्निपरीक्षा आज से
  • कक्षा 12वीं अंग्रेजी से शुरुआत

भोपाल: MP Board 12th Exam 2026:ध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय से शुरू हुआ। पूरे प्रदेश में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत (MP Board Exam 2026)

MP Board 12th Exam 2026: कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल होंगे। भोपाल में कक्षा 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। शहर में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इंदौर जिले में आज से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है। परीक्षा के लिए जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर में 44 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।