Madhya Pradesh Lumpy Virus Case: मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का कहर, आइसोलेशन सेंटर में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 100 से ज्यादा गौवंशों की मौत /image: IBC24 File
ग्वालियर। Madhya Pradesh Lumpy Virus Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों लंपी वायरस (Lumpy Virus) का कहर जारी है। इसी बीच रतवाई की वृंदावन गौशाला के आइसोलेशन सेंटर में मौतों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। लंपी बीमारी से गुरुवार शाम को 5 और गौवंश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले 18 दिनों में यहां 104 गौवंश दम तोड़ चुके हैं।
गौरक्षा दल ने रेस्क्यू और उपचार की मांग की (Gwalior Lumpy Virus)
Madhya Pradesh Lumpy Virus Case गौरक्षा दल का आरोप है कि संक्रमित गौवंश को डॉक्टरों के जाने के बाद आइसोलेशन सेंटर लाया जाता है। रात में इलाज नहीं मिलने के कारण कई पशुओं को अगले दिन सुबह उपचार मिल पाता है। उनका कहना है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लंपी वायरस (Gwalior Lumpy Disease) से संक्रमित गौवंश खुले में घूम रहे हैं। प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन और बीमारी की रोकथाम के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही मौतों से अब प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे है। गौरक्षा दल ने समय पर रेस्क्यू और उपचार की मांग की है।
ग्वालियर: लंपी वायरस से 18 दिन में 104 गौवंश की मौत #Gwalior #MPNews #LumpyVirus #LumpySkinDisease https://t.co/3ZaBj9r0yi
— IBC24 News (@IBC24News) September 25, 2026
ये भी पढ़ें