इंग्लैंड में 24 साल के बाद यूनिटी कप की वापसी पर भारत जमैका की चुनौती के लिए तैयार है

इंग्लैंड में 24 साल के बाद यूनिटी कप की वापसी पर भारत जमैका की चुनौती के लिए तैयार है

इंग्लैंड में 24 साल के बाद यूनिटी कप की वापसी पर भारत जमैका की चुनौती के लिए तैयार है
Modified Date: May 26, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: May 26, 2026 8:34 pm IST

लंदन, 26 मई (भाषा) भारतीय पुरुष टीम 24 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर वापसी कर रही है, जहां बुधवार को द वैली में यूनिटी कप 2026 के सेमीफाइनल में उसका मुकाबला जमैका की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से होगा।

भारत की ब्रिटेन में वापसी पुरानी यादों और नए अवसरों दोनों को समेटे हुए है। ‘ब्लू टाइगर्स’ ने पिछली बार 2002 में इंग्लैंड में जमैका के खिलाफ ही खेला था, जब वाटफोर्ड और वॉल्वरहैम्प्टन में दो मैत्री मैच हुए थे।

अब दो दशक से अधिक समय बाद भारतीय टीम खालिद जमील के नेतृत्व में लंदन पहुंची है, जहां यह टूर्नामेंट उन्हें दुनिया की अलग-अलग उच्च रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ खुद को परखने का मौका दे रहा है।

चार देशों के इस टूर्नामेंट में भारत, जमैका, नाइजीरिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम शामिल हैं। नाइजीरिया और जिम्बाब्वे की टीमें पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगी जिसका विजेता 30 मई को होने वाले फाइनल में पहुंचेगा।

खालिद जमील ने कहा कि टीम चयन इंडियन सुपर लीग में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है और आगे भी चयन इसी आधार पर जारी रहेगा।

मोहन बागान एसजी के खिलाड़ियों के हटने के बाद भारतीय टीम 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन पहुंची। गोलकीपर ऋतिक तिवारी बाद में टीम से जुड़े, जबकि मिडफील्डर मैकर्टन निक्सन और डिफेंडर निखिल बारला भी टीम में शामिल हुए।

जमैका के कोच ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए टीम को संतुलित बताया है।

जमैका की टीम में कप्तान डेमियन लोव, डेक्सटर लेम्बिकिसा और इसाक हेडन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि टीम की औसत आयु मात्र 22.8 वर्ष है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में